Meesho Se Paise Kaise Kamaye: दोस्तों अगर आप इंटरनेट की दुनिया में स्मार्टफोन का उपयोग करते है और ऑनलाइन शॉपिंग करने का शौक रखते हैं तो आपने कहीं ना कहीं Meesho ऐप के बारे में देखा या सुना होगा। लेकिन क्या आप जानते है! कि मीशो ऐप से पैसा भी कमाया जा सकता है? दोस्तों इस लेख में जानेंगे कि मीशो ऐप से पैसे कैसे कमाए?
दोस्तों ऐसा नहीं है कि Meesho केवल शॉपिंग ऐप है बल्कि Meesho पर खरीददारी के अलावा पैसा कमाने के तरीके भी है जिनसे आप घर बैठे हर महीने 15000 से 40,000 रुपए तक भी कमाई कर सकते है! जी हां
यह भी जानें: Youtube Shorts से पैसे कमाने के तरीके? इंस्टाग्राम से पैसे कैसे कमाए?
अगर आपका यह सवाल है कि meesho app se paise kaise kamaye और meesho से पैसे कमाने का तरीका कौनसा है तो आप इस लेख में अच्छी तरह से जान सकेंगे। तो शुरू करते है और जानते है-
Meesho App क्या है?
Meesho एक भारतीय ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी तथा E-commerce Platform है जो भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व भर में अपनी जगह अच्छी और पकड़ बनाए हुए है। मीशो Reselling ऐप के रूप में काम करता है।
Meesho App ऐसा Platform है जो Manufacture और Suppliers को Reseller से कनेक्ट करता है जिससे किसी भी Product को दिखाने तथा बेचने और खरीदने की अनुमति होती है।
मीशो का मकसद कहें या लक्ष्य छात्रों, ग्रहणियों तथा छोटे छोटे उद्यमियों एवं अन्य को अपनी आवश्यकता के अनुसार खुद का बिजनेश शुरू करने में सक्षम बनाना है। भारतीय कंपनी Meesho की शुरुआत संजीव बरनवाल और विदित जी के द्वारा वर्ष 2015 में की गयी।
Meesho Se Paise Kaise Kamaye – मीशो से पैसे कमाने के तरीके
आपने अब उपरोक्त जानकारी Meesho App के बारे में जान लिया अब जानते है Meesho से पैसे कमाने के वह तरीकों के बारे में जो 100% सही हैं। अगर आप इनको सही से सीखकर उपयोग में लाते है तो परिणाम बहुत ही बढ़िया देखने को मिल सकते है। Meesho App से पैसे कमाने के तरीके:
Meesho पर Product reselling करके पैसा कमाए
मीशो पर बिना पैसा लगाए Product reselling करके पैसा कमाने का बहुत ही शानदार तरीका है! यहां पर बहुत सारे प्रोडक्ट देखने को मिलेंगे जिनमें से आपको कुछ को चुनना होता है और उन Products पर अब आप अपना मुनाफा जोड़ सकते है। अब आप प्रॉडक्ट को अपने दोस्तों या सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर करके पैसा कमा सकते है।
जैसे माना कि कोई सामान 400 रुपए का है और अब आप उस पर अपना मार्जिन 99 रुपया जोड़ते है तो अब उस Product की कीमत 499 हो जाएगी। अब कोई ग्राहक वह सामान खरीदेगा तो आपको 99 रुपया का मुनाफा होगा जो डायरेक्ट आपके बैंक अकाउंट में प्राप्त हो जाएगा। अगर आप सोच रहे है कि meesho se paise kaise kamaye तो यह तरीका आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है।
Meesho पर Product reselling करके पैसा कमाने में बढ़िया बात यह है कि केवल आपको ग्राहक ढूंढकर उन तक product शेयर करना है बाकी डिलीवरी और पेमेंट का कार्य Meesho देखता है। जैसे ही प्रोडक्ट डिलीवरी होने के 7 दिन पूरे होते है आपका मुनाफा आपको बैंक खाते में भुगतान कर दिया जाता है।
आप Products चुने, अपना सही मुनाफा/मार्जिन एड करें और प्रोडक्ट को शेयर करें। अगर आप इसमें अच्छी समझ और मेहनत से Product Selling करें तो महीने के 25,000 तक कमा सकते है।
Meesho पर Products बेचकर पैसे कमाएं
अगर आप इलेक्ट्रॉनिक या कपड़े ऑफलाइन बेचते हैं या आप एक दुकानदार है तो मीशो एप पर सामान बेचकर आप बढ़िया कमाई कर सकते हैं। सबसे पहले आपको Meesho पर Seller बनना होगा। अब Meesho ऐप पर जो भी समान बेचना चाहते हैं उसको एड या लिस्ट करना होगा।
अगर आप मीशो पर सेलर बनाकर पैसा कमाना चाहते हैं तो शुरुआती समय में आप अपने सामान की कीमत कम रखें ताकि जो भी व्यक्ति आपका प्रोडक्ट देखें उसे जल्द ही खरीद ले। और जब आपके प्रोडक्ट्स धीरे-धीरे अधिक मात्रा में विक्रय होने लगे और आपकी कमाई अच्छी खासी होने लगे तब आप अच्छे मुनाफे के साथ बेच सकते हैं।
जब आपका प्रोडक्ट मीशो एप से कोई भी व्यक्ति खरीदा है तो आपको Meesho के सिस्टम के अनुरूप आपको दिखाई देता है। आप उसे प्रोडक्ट की अच्छे से पैकिंग करके रखें और जब डिलीवरी बॉय आए तो उसको प्रोडक्ट दे। जब आपका प्रोडक्ट कस्टमर तक पहुंच जाता है उसके बाद मीशो अपनी पॉलिसी और तय समय के अनुसार आपके बैंक अकाउंट में आपके पैसे भेज देता है। वर्तमान में Meesho Seller बनकर बहुत लोग पैसा कमा रहे है। अगर Seller बनकर पैसा कमाना चाहते हैं तो यह तरीका आपके लिए कारगर हो सकता है।
सोशल मीडिया पर Meesho प्रोडक्ट प्रमोट करके पैसे कमाए
यह घर बैठे पैसे कमाने का अच्छा तरीका है. अगर आपके पास सोशल मीडिया (WhatsApp, Instagram, Telegram) पर ट्रैफिक है तो Meesho के प्रोडक्ट को शेयर करके आसानी से पैसा कमा सकते है।
Messho ऐप पर अलग-अलग कैटेगरी के हजारों प्रोडक्ट देखने को मिलते हैं इन प्रोडक्ट का आप लिंक बन सकते हैं और अपने सोशल मीडिया पर प्लेटफार्म पर शेयर कर सकते हैं। जैसे ही कोई भी आपके लिंक से प्रॉडक्ट खरीदता है तो आपको प्रोडक्ट से लाभ मार्जिन मिल जाता है।
सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें आपको कोई भी सामान खरीदना नहीं है और ना प्रोडक्ट की डिलीवरी करनी है क्योंकि यह सब ऑटोमेटिक मीशो से होता है।
अगर आपके पास शुरुआती समय में यूजर्स कम है तो आप इंस्टाग्राम पर पेज बनाकर या फेसबुक मार्केट पैलेस में लिस्टिंग डाल सकते हैं तथा व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर अपना प्रोडक्ट शेयर कर सकते हैं। मीशो के प्रोडक्ट से Social Media से पैसे कमाने का शानदार तरीका है।
अधिक जाने: सोशल मीडिया से पैसे कैसे कमाए?
Meesho Creator Program से पैसा कमाए
अगर आपके पास युटुब फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफार्म है और आपके फॉलोवर्स की संख्या अच्छी है तो आप Meesho Creator Program से अच्छी कमाई कर सकते हैं क्योंकि Meesho Creator Program एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां से सोशल मीडिया यूजर या कंटेंट क्रिएटर मीशो के प्रोडक्ट को प्रमोट करके पैसे कमा सकते हैं। मीशो के प्रोडक्ट का प्रमोशन करके प्रत्येक बिक्री पर बढ़िया कमीशन कमा सकते हैं।
इसकी अच्छी बात यह है कि यहां पर आपको कोई भी पैसा निवेश करने की आवश्यकता नहीं है। केवल मीशो एप पर रजिस्टर करें और वहां से अपने पसंदीदा प्रोडक्ट का चुनाव करें और उनके लिंक शेयर करें। जितने अधिक प्रोडक्ट आपके लिंक से खरीदे जाएंगे उन पर आपका लाभ/कमिशन निश्चित मिलता है.
यह तरीका उन लोगों के लिए काफी कारगर साबित हो सकता है जिनके पास कोई ज्यादा बड़ी स्केल नहीं है या घर बैठे पैसे कमाना चाहते हैं। मीशो से पैसे कमाने का Meesho Creator Program अच्छा तरीका है।
Meesho में Job करके पैसा कमाए
अगर आप मीशो कंपनी में Job करके पैसा कमाना चाहते हैं तो सबसे पहले Meesho में जॉब के लिए अप्लाई करना होगा।
- सबसे पहले Meesho.com पर जाएं। अब यहां पर Career का विकल्प देखने को मिलेगा।
- अब Career ऑप्शन पर क्लिक करके Career page पर विजित होंगे।
- अब यहां पर कहीं शायरी category देखने को मिलेगी। आप अपनी स्किल और इच्छा के अनुसार जब Category का चुनाव करें।
- अब आपकी कैटिगरी के अनुसार यहां पर योग्यता काम और एक्सपीरियंस की जानकारी दी जाएगी।
- मीशो की सभी जानकारियां को पढ़कर अप्लाई पर क्लिक करें। और वहां पर अपना Resume और मांगी गई डिटेल अपलोड करके सबमिट करें।
- मिशो की टीम आपकी डिटेल का review करेगी। आपकी प्रोफाइल और आपका एक्सपीरियंस पसंद आता है तो मीशो की टीम अप से कांटेक्ट करेगी।
मीशो से पैसे कमाने के तरीको में Meesho में job करके पैसा कमाने का यह बेहतरीन तरीका का है।
प्रोडक्ट रिव्यू करके पैसे कमाए
अगर आप वीडियो बनाने के शौकीन है और कैमरे के सामने किसी प्रकार की हिचकिचाहट नहीं होती है तो आप Meesho के प्रोडक्ट्स का रिव्यू करके अच्छी कमाई कर सकते हैं।
अगर आप प्रोडक्ट का रिव्यू करना चाहते हैं तो आप मीशो से कोई भी यूजफुल या ट्रेडिंग प्रोडक्ट मंगवा सकते है। क्योंकि बहुत से लोग होते हैं जिनको Products के वीडियो देखना काफी पसंद होता है।
आप प्रोडक्ट की Unboxing, Honest review की Video बना सकते है और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म YouTube, Facebook पर पब्लिश कर सकते हैं। अगर आपका चैनल मोनेटाइज है तो आप यहां से पैसा कमा सकते हैं।
इतना ही नहीं आप अपने चैनल पर मीशो के प्रोडक्ट्स का लिंक डिस्क्रिप्शन में दे सकते हैं जब भी कोई आपका रिव्यू देख कर लिंक से प्रोडक्ट को खरीदता है तो आपको Margin मिल जाता है।
FAQ.: मीशो से पैसे कैसे कमाए
Meesho कितना पैसा सकते है?
मीशो से पैसे कमाने के लिए मेहनत, स्किल्स एवं मार्केटिंग के साथ पैसे कमाने के तरीकों पर निर्भर करता है। उपरोक्त तरीकों का उपयोग करके महीने के ₹10,000 से लेकर ₹1 लाख से अधिक तक आसानी से कमा सकते है।
मीशो में पैसे कब मिलते हैं?
जब ग्राहक द्वारा Meesho से प्रोडक्ट खरीदने के बाद Products ग्राहक को प्राप्त हो जाता है उसके बाद मार्जिन का पैसा 7 दिनों के अंदर आपके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया जाता है।
Meesho से ज्यादा पैसे कैसे कमाएं?
मीशो से अधिक कमाई करने के लिए स्मार्टनेस के साथ रणनीति बनाकर काम के तरीकों जैसे- Trending Products चुने, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का उपयोग करें, उचित मार्जिन जोड़े एवं खुद का ब्रांड बनाकर करके अपनी कमाई को अधिक कर सकते हैं।
इन्हें भी पढ़ें – फ्रीलांसिंग से पैसे कैसे कमाए? एफिलिएट मार्केटिंग से पैसे कैसे कमाए?
Conclusion: Meesho Se Paise Kaise Kamaye
दोस्तों हम इस लेख में सिखा है की Meesho Se Paise Kaise Kamaye और मीशो से पैसे कमाने के तरीके। अगर आप मीशो एप से पैसा कमाने की सोच रहे हैं तो यह आपके लिए उपयुक्त विकल्प हो सकता है और आप इन तरीकों को उपयोग में लाकर शुरुआत कर सकते हैं।
हमें उम्मीद है यह लेख आपको पसंद आया होगा तो इस पोस्ट को अपने दोस्तों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर कर सकते हैं।
😊 धन्यवाद
