दोस्तों अगर आप Youtube Shorts Videos से पैसे कमाने के बारे में सोच रहे है और जानना चाहते है? कि youtube shorts se paise kaise kamaye तो यह लेख आपके लिए ही है क्योंकि हम इस लेख के आप माध्यम से जानेंगे कि यूट्यूब शॉर्ट्स से पैसे कमाने के Best तरीके जिनका उपयोग करके आप लाखों रुपए कमा सकते है! जी हां
Youtube Shorts क्या है?
जैसा कि आप सब जानते हैं कि यूट्यूब एक वीडियो देखने वाला पॉपुलर प्लेटफॉर्म है। अब YouTube पर छोटे और बड़े तथा लाइव videos देखे जाते है। यूट्यूब पर जो विडियो कुछ सेकेंड से लेकर 3 मिनट तक के होते है उन्हें YouTube Shorts कहा जाता है। जहां दर्शक Shorts Feed में कम समय में मनोरंजक, फेक्ट तथा अन्य जानकारी देखते है।
यह भी जाने: व्हाट्सएप चैनल से पैसे कैसे कमाए? वीडियो एडिटिंग से पैसे कमाने के तरीके?
दोस्तों अगर आप Youtube Shorts से पैसा कमाना चाहते हैं तो आपके पास एक YouTube channel बनाए तथा नियम व शर्तों को अच्छी तरह से समझे और यूट्यूब की पॉलिसी के अनुसार काम करें। अच्छा और क्वालिटी शॉर्ट्स बनाए, वीडियो की अच्छी एडिटिंग करें और SEO फ्रेंडली कंटेंट बनाए ताकि लोग आपके Shorts Videos को अधिक देखना पसंद करें।
यूट्यूब शॉर्ट्स से पैसे कमाने के तरीके : Youtube Shorts Se Paise Kaise Kamaye
दोस्तों अगर आपको वीडियो बनाना पसंद है तो आप Youtube Shorts बनाकर आप पैसा कमा सकते हैं! यूट्यूब शॉर्ट्स से पैसे कमाने के कहीं सारे तरीके हैं जिनसे पैसा कमाया जा सकता है। तो अब आगे बढ़ते हैं और जानते हैं –

Affiliate से पैसा कमाए
दोस्तों अगर Youtube Shorts बनाते हैं और उन पर अच्छे व्यूज आते हैं यूट्यूब एफिलिएट मार्केटिंग से बढ़िया पैसा कमा सकते हैं। सबसे पहले आप अपनी रुचि और ऑडियंस के अनुसार एक एफिलिएट प्रोग्राम ज्वाइन करें।
रिसर्च करके अच्छा प्रोडक्ट चुने। वीडियो में पारदर्शिता रखें, उस प्रोडक्ट के बारे में अच्छे से बताएं और प्रोडक्ट की लिंक डालें। जब भी कोई आपके लिंक से प्रोडक्ट या सर्विस खरीदता है तो उसमें से एफिलिएट प्रोग्राम के तहत कुछ राशि आपको प्राप्त होती है।
आप अपने विडियोज को बेहतरीन बनाएं ताकि अधिक से अधिक लोग आपके वीडियो को पसंद करें। जितने ज्यादा प्रोडक्ट एफिलिएट लिंक से बिकेंगे कमाई भी उतनी ही अधिक होगी।
अधिक जाने: Affiliate Marketing से पैसा कैसे कमाए?
YouTube Partner Program (YPP) से पैसा कमाए
अगर आप एक अच्छे युटुब क्रिएटर है और यूट्यूब शॉर्ट से पैसा कमाना चाहते हैं YouTube पार्टनर प्रोग्राम (YPP) से जुड़कर पैसा कमा सकते है। YPP मैं शामिल होने के लिए यूट्यूब की नीति और नियम फॉलो करने के साथ-साथ कुछ जरूर को पूरा करना होगा जैसे – 1 साल के अंदर चैनल पर 1000 सब्सक्राइब और 4000 घंटे वॉच टाइम होना चाहिए।
Youtube Shorts से पैसा कमाने के लिए आपके शॉर्ट्स वीडियो पर पिछले 90 दिनों में कम से कम 10 मिलियन व्यूज हो। अगर आपके पास पूरे 1000 सब्सक्राइब नहीं है। तब भी आप के पास यूट्यूब शॉर्ट से पैसे कमाने के अलग अवसर है।
पिछले 90 दिनों में तीन पब्लिक वीडियो अपलोड के साथ 500 सब्सक्राइब हो। इसके साथ लंबे विडियोज पर 3000 घंटे का वॉच समय या शॉर्ट्स पर 30 लाख व्यूज होने जरूरी है, साथ ही नियम और शर्तें पूरी करनी होगी।
जब आप (YPP) के लिए योग्य हो जाते हैं तब आपके शॉर्ट्स के बीच में आने वाली डिस्प्ले एड से यूट्यूब पैसा कमाने की अनुमति देता है। आपके चैनल और शॉट्स पर दिखाई जाने वाले डिस्प्ले एड यूट्यूब के नियम और शर्तों के अनुसार आपकी इनकम जेनरेट होगी।
फैन फंडिंग (Fan Funding) के जरिए पैसे कमाए
2026 अपडेट के अनुसार छोटे और शुरुआती क्रिएटर के लिए Fan Funding के जरिए कमाई करने का आसान और शानदार ऐसा तरीका है जिसमें आपके सब्सक्राइबर्स और दर्शक सीधे तौर पर आर्थिक सहायता प्रदान करते हैं जिससे (बिना ऐडसेंस) के अलावा अतिरिक्त कमाई होती है।
इस फीचर्स को ऑन करने के लिए चैनल पर 500 सब्सक्राइब तथा पिछले 3 माह के अंदर कम से कम 3 वीडियो अपलोड किए गए हो और शॉर्ट्स वीडियो पर 30 लाख व्यूज या पिछले 12 महीने में 3000 घंटे का वॉच टाइम पूरा हो।
फैन फंडिंग से कमाई के तरीके –
सुपर थैंक्स: यह ऐसा तरीका है जिसमें आपके दर्शक शॉर्ट्स वीडियो पर आपको आर्थिक राशि Tip के रूप में भेज सकते हैं। यह राशि $1 से $20 या अधिक हो सकती है जो वीडियो के नीचे एक रंगीन कमेंट के रूप में दिखाई देगी। Super Thanks शॉर्ट्स वीडियो से कमाई करने का एक बेहद पॉपुलर तरीका है।
चैनल मेंबरशिप: इसमें आपको पसंद करने वाले दर्शक या आपके प्रशंसक आपके द्वारा निर्धारित की गई Channel Memberships राशि मासिक शुल्क के रूप में देकर लेकर आपके चैनल के सदस्य बन सकते हैं। आप Channel Memberships ज्वाइन करने के बदले में उन्हें कुछ विशेष जानकारी वीडियो, इमोजी जैसे अन्य लाभ दे सकते है और बढ़िया कमाई कर सकते हो।
सुपर चैट और सुपर स्टिकर्स: जब आप अपने चैनल पर शॉर्ट्स के माध्यम से लाइव स्ट्रीम करते हैं तो कुछ दर्शन अपने कमेंट को हाईलाइट करने के लिए Super Chat & Stickers के रूप में आपको पैसा दे सकते हैं।
Digital Product बेचकर पैसे कमाए
दोस्तों अगर आप यूट्यूब पर शॉर्ट्स देखते होंगे उन YouTube shorts को अगर आप ध्यान से देखते होंगे तो आपने कुछ-कुछ वीडियो पर View Product का बटन दिखाई दिया होगा जिसको क्लिक करने पर कहीं सारे प्रोडक्ट दिखाई देते हैं।
इस फीचर्स की सहायता से आप अपने यूट्यूब शॉट से डिजिटल प्रोडक्ट को बेचकर कमाई कर सकते हैं। यह प्रोडक्ट YouTube Creator ही लगाते हैं ताकि उन प्रोडक्ट को खरीदें और उनसे उनको कुछ कमीशन के तौर पर आमदनी हो सके।
इसमें महत्वपूर्ण बात यह है कि डिजिटल प्रोडक्ट बेचने पर अधिक पैसे प्राप्त होते हैं। डिजिटल प्रोडक्ट में कोई भी ऑडियो, images, Logo, ऑनलाइन कोर्स, E – Books आदि प्रोडक्ट होते हैं। YouTube short से पैसे कमाने का यह तरीका आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकता है।
Freelancer बनकर पैसा कमाए
दोस्तों अगर आपके मन में यह सवाल है कि Youtube Shorts Se Paise Kaise Kamaye तो आप फ्रीलांसर बनकर शॉर्ट्स वीडियो से अपनी आमदनी को बढ़ा सकते हैं।
अगर आपके पास कोई भी अच्छी नॉलेज या skills है जैसे – वीडियो एडिटिंग, Web Developer, Photo Editing, Logo Making, कंटेंट राइटिंग आदि तो आप अपनी स्किल का प्रमोशन अपने खुद के शॉर्ट्स वीडियो बनाकर कर सकते है और अपने क्लाइंट्स को प्लेटफार्म पर विजिट करा सकते हो।
आपके पास जो भी स्किल है उसके अच्छे शॉट बनाए और अपनी स्किल का प्रदर्शन करें ताकि लोगों को पता चले कि आप इस स्केल के एक्सपर्ट है। अगर आपका काम लोगों को पसंद आएगा तो वह आपको हायर करेंगे और काम देना शुरू कर सकते हैं और पैसे कमाना शुरू कर सकते हैं।
दोस्तों वर्तमान में यूट्यूब शॉट्स का जमाना है। अगर आपके पास भी एक अच्छी नॉलेज है स्किल है तो आप अधिक लोगों तक पहुंचा सकते है और कम समय में काम प्राप्त करके freelancing से पैसा कमा सकते हैं।
अधिक जाने: फ्रीलांसिंग से पैसे कैसे कमाए?
ब्रांड प्रमोशन करके पैसा कमाए
यह यूट्यूब शॉर्ट से पैसे कमाने का प्रभावी और लोकप्रिय तरीका है। क्योंकि बहुत सारी कंपनियां अपने प्रोडक्ट को ज्यादा से ज्यादा से ज्यादा लोगों तक प्रचारित करना चाहती है। ऐसे में वह कंपनियां अपने प्रोडक्ट को प्रमोट करने के लिए अच्छे Creator को ढूंढती है जो प्रोडक्ट का प्रमोशन कर सके।
इसका सीधा मतलब यह है कि कंपनियां अपने प्रोडक्ट की जानकारी आपको देती है और आप अच्छी क्वालिटी की वीडियो बनाकर उसे प्रोडक्ट के बारे में बताते है। इसको स्पॉन्सरशिप कहते हैं और कंपनियां इस काम के अच्छा पैसा देती है और इसी को ही स्पॉन्सरशिप कहते हैं।
इसमें थोड़ा सा अंतर होता है इसको ब्रांड का प्रमोशन भी कह सकते हैं, हालांकि ब्रांड प्रमोशन में थोड़ा अधिक पैसे मिलते हैं। दोस्तों सबसे अच्छी बात यह है कि आपके चैनल पर अच्छे फॉलोअर्स है या YouTube Shorts को अधिक लोग देखते हैं, तो आप ब्रांड प्रमोशन और स्पॉन्सरशिप के लिए लगभग 15 हजार से लाख रुपया भी चार्ज कर सकते हैं।
स्पॉन्सरशिप से पैसे कमाने के लिए यूट्यूब के नीतियों और पॉलिसी के अनुसार काम करें तथा अच्छे कंटेंट बनाए ताकि अपनी ऑडियंस को वैल्यू मिल सके। अगर आप अभी भी यह सोच रहे हैं की यूट्यूब शॉर्ट्स से पैसे कैसे कमाए तो स्पॉन्सर और ब्रांड प्रमोशन आपके लिए अच्छा तरीका हो सकता है।
FAQ: Youtube Shorts Se Paise Kaise Kamaye
youtube से कमाई कैसे होती है ?
YouTube प्लेटफॉर्म से कमाई मुख्य रूप Channel Monetize होने के बाद वीडियो पर चलने वाले विज्ञापनों से होती है। लेकिन यूट्यूब से कमाई करने के अन्य विकल्प भी प्रदान करता है जैसे- ब्रांड स्पॉन्सरशिप, चैनल मेंबरशिप, सुपर चैट और सुपर स्टिकर, एफिलिएट मार्केटिंग आदि तरीकों से कमाई कर सकते है।
youtube shorts se kitna paisa milta hai ?
यह राशि कोई निश्चित नहीं है लेकिन विज्ञापनों से होने वाली कमाई वीडियो किस टॉपिक पर है तथा इंगेजमेंट एवं दर्शकों के स्थान आदि पर निर्भर करती है और उसी के अनुसार कमाई होती है जो बदल सकती है।
भारत में youtube shorts 1 लाख व्यूज पर औसतन कमाई ₹100 से लेकर ₹800 तक या कम – ज्यादा हो सकती है।
Conclusion: Youtube Shorts Se Paise Kaise Kamaye
हमे उम्मीद है आपने इस लेख में Youtube Shorts Se Paise Kaise Kamaye एवं यूट्यूब शॉर्ट्स से पैसे कमाने के तरीके सिखा है यदि आप Youtube Shorts से पैसा कमाने की सोच रहे है तो चैनल पर अच्छा कंटेंट बनाकर और उपरोक्त तरीकों को उपयोग में लाकर से शुरूआत कर सकते है।
अगर इस लेख से संबंधित आपका कोई भी सवाल हो तो आप हमे कमेन्ट बॉक्स मे जरूर लिखे. हम आपके सवाल का उत्तर तत्परता से देने की कोशिश करेंगे।
😊 दोस्तों अगर हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपको अच्छी लगी है तो आप इसको अपने दोस्तों, रिश्तेदारों एवं WhatsApp पर शेयर कर सकते हैं। धन्यवाद.
यह भी जाने: instagram से पैसा कैसे कमाए? फेसबुक से पैसे कैसे कमाए?
