
दोस्तों इंटरनेट के जमाने में वीडियो कंटेंट अधिक पसंद किया जा रहा है। आप भी Shorts या Long videos एंटरटेनमेंट या नॉलेज के लिए देखते होंगे। लेकिन क्या आप जानते हो कि क्रिएटर Videos को Editing करके अच्छी बनाते है ताकि पैसा कमा सकें। ऐसे में आपके मन में सवाल आ रहा होगा वीडियो एडिटिंग क्या है? और Video Editing Se Paise Kaise Kamaye तो आज हम इस लेख के माध्यम से जानते है।
वीडियो एडिटिंग क्या है?
अगर हम आसान भाषा में समझे तो शूटिंग की गई वीडियो में कहीं चीजें जैसे – Text, Image, Emoji लगाना, कुछ हिस्सों को हटाना और sounds, म्यूजिक आदि डालकर Video को शानदार देखने लायक, मजेदार और प्रोफेशनल बनाना। इस प्रक्रिया को वीडियो एडिटिंग कहते हैं।
यह भी जाने: फोटो एडिटिंग से पैसे कैसे कमाए? Gemini AI से पैसा कैसे कमाएं?
दोस्तों आज के जमाने में वीडियो एडिटिंग एक skill के साथ कमाई का जरिया भी बन चुका है। क्योंकि YouTube, Instagram तथा शादी विवाह या अन्य फंक्शन में बनाए गए वीडियो को एडिटिंग करने के लिए अच्छे Video Editor की आवश्यकता होती है।
वीडियो एडिटिंग करने के लिए कंप्यूटर/leptop और Editing की Basic Knowledge तथा Editing Software आदि होना आवश्यक है। अगर आपके पास यह skill नहीं है तो आप ऑफलाइन या Social Media की मदद से सीखकर शुरूआत कर सकते हैं।
वीडियो एडिटिंग से पैसे कमाने के 7 तरीके: Video Editing Se Paise Kaise Kamaye
अगर आपको Video Editing करना आता है तो आप कई तरीकों से अच्छा पैसा कमा सकते हैं जो हम इस आर्टिकल के माध्यम से बता रहे हैं।
YouTuber पर Video Editing से पैसे कमाए
दोस्तों अगर आपको वीडियो एडिटिंग करने का शौक है तो यूट्यूब प्लेटफार्म की मदद से आमदनी कर सकते है। क्योंकि यूट्यूब दुनिया का पॉपुलर और पसंदीदा प्लेटफार्म है जहां पर वीडियो देखी जाती है तो आप भी यूट्यूब पर अच्छा कंटेंट पब्लिश करके पैसा कमा सकते हैं।
हालांकि यूट्यूब से पैसा कमाने के लिए सबसे पहले Youtube channel बनाए और एक अपने नॉलेज के अनुसार अच्छा सा टॉपिक चुन करके वीडियो बनाकर अच्छी Video Editing करके पब्लिश करें।
जब आपके चैनल पर क्राइटेरिया जैसे – नीति नियमों का पालन करते हुए आपके चैनल पर कम से कम 1000 सब्सक्राइबर और 4000 घंटे का वॉच टाइम पूरा कर लेते हैं तो उसके बाद Monetize के लिए आवेदन कर सकते है। जब चैनल मोनेटाइज हो जाता है तो Monetization से पैसा कमाना शुरू कर सकते हैं।
आप पर अच्छी वीडियो एडिटिंग करके कंसिस्टेंसी के साथ वीडियो बनाकर डालते रहे जब आपके चैनल पर अधिक सब्सक्राइबर हो जाते हैं तो आप अन्य तरीकों जैसे – स्पॉन्सरशिप, मोनेटाइज, एफिलिएट मार्केटिंग आदि से भी पैसा कमा सकते हैं।
यह भी जाने: यूट्यूब शॉर्ट्स से पैसे कैसे कमाए?
Social Media पर Video Editing से पैसे कमाए
दोस्तों वर्तमान में कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स है जो वीडियो अपलोड करके चैनल या पेज को मोनेटाइज करने की सुविधा प्रदान करते हैं। वर्तमान में वीडियो कंटेंट लोगों को काफी पसंद आ रहा है इसी वजह से वीडियो कंटेंट की डिमांड है।
ऐसे में अगर आपको वीडियो एडिटिंग करना आता है तो आप फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अपना अकाउंट बनाएं और अच्छी और क्वालिटी कंटेंट वीडियो अपलोड कर सकते हैं।
आप लगातार वीडियो अपलोड करके आपके चैनल, Page पर फॉलोवर्स की संख्या बढ़ा सकते हो और अपने वीडियो को मोनेटाइज करके तथा अन्य तरीकों से सोशल मीडिया से पैसा कमा सकते हैं।
अधिक जाने: सोशल मीडिया से पैसे कैसे कमाए?
YouTubers और क्रिएटर से लिए वीडियो एडिट करके पैसे कमाए
दोस्तों वर्तमान में ऐसे कहीं सारे युटयुबर्स और इनफ्लुएंसर है जो वीडियो शूट कर लेते हैं। लेकिन वीडियो को Editing करके अच्छी बनाने और प्रोफेशनल लुक देने के लिए उनको इतना टाइम नहीं मिल पाता है तो यही से Video Editors की आवश्यकता पड़ती है। अगर आपके पास Video Editing Skill और नॉलेज है तो आप इन Youtubers के लिए काम कर सकते है।
दोस्तों शुरुआत में सैंपल के तौर पर कुछ शॉट्स या लॉन्ग वीडियो आप एडिट करें ताकि लोग आपके डेमो Editing Videos को देख सके. उसके बाद YouTube कम्युनिटी, Facebook, Instagram, WhatsApp groups मैं एक्टिव रहने के साथ उनको काम दिखा सकते है।
शुरुआती समय में आप छोटे काम ले सकते है जैसे – thumbnail बनाना, Reels Edit करना और चार्ज बिल्कुल कम या ना के बराबर ले सकते हो ताकि उनसे आपको काम मिल सके। आपको ऐसे कुछ Youtubers मिलेंगे जो Video Editing करवाएंगे और जिनको आपका काम पसंद आएगा आप उनके साथ लंबे समय तक कार्य करके बढ़िया कमाई कर सकते हैं।
Video Editing Course बनाकर से पैसे कमाए
दोस्तों अगर आप वीडियो एडिटिंग करने में माहिर है, वीडियो एडिटिंग के फील्ड में expert हैं तो Video Editing Course बनाकर दूसरे लोगों को सिखा कर हैं अच्छी कमाई कर सकते है। वर्तमान में Video Editing Skill की काफी डिमांड है क्योंकि बहुत से लोग सोशल मीडिया के लिए एडिटिंग स्किल सीखना चाहते हैं।
अब बात आती है वीडियो एडिटिंग कोर्स Video Editing Course से पैसा कमाने की तो वर्तमान में बहुत से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म मिल जाएंगे जिनकी मदद से आप अपने वीडियो एडिटिंग कोर्स की मार्केटिंग कर सकते हैं।
YouTube, Instagram, Facebook जैसे प्लेटफार्म पर ad चला कर Video Editing Course को प्रमोट कर सकते हैं। जब आपके कोर्स को कहीं सारे लोग देखेंगे उनमें से कुछ खरीदेंगे तो आपको इनकम होना शुरू हो सकती है।
आप Udemy Platform की मदद ले सकते हैं क्योंकि यह ऑनलाइन कोर्स के लिए बढ़िया प्लेटफार्म है और Udemy पर Video Editing Course को बिना खर्च के प्रमोट कर सकते करके अच्छी कमाई कर सकते हैं।
Freelancing Platform पर वीडियो एडिटिंग करके पैसे कमाए
दोस्तों अगर आपको वीडियो एडिट करना आता है और आप जानना चाहते हैं कि video editing se paisa kaise kamaye तो Freelancing Platform आपके लिए मददगार साबित हो सकता है क्योंकि इसमें ऑफिस या दूसरी जगह जाने की आवश्यकता नहीं है इसमें घर बैठे ही काम कर सकते हैं।
क्योंकि यह ऐसे Online प्लेटफार्म है जहां पर क्लाइंट्स अपने काम को करवाने के लिए आते हैं। ऐसे में आप Upwork, fiver, Guru Freelancing जैसी वेबसाइट पर अपना अकाउंट बनाकर पोर्टफोलियो बनाएं।
सबसे अच्छी बात यह है कि यहां पर आपको दुनिया भर के क्लाइंट्स के साथ काम करने का अवसर मिलता है। आप शुरुआत में छोटे वीडियो ले सकते हैं और अपनी एडिटिंग का कमाल दिखा सकते हैं जब लोगों को पसंद आएगी तो यहां पर क्लाइंट्स बार बार आने की संभावना है भी बढ़ जाती है।
सबसे अच्छी बात यह है कि आप अच्छे वीडियो एडिटर है तो आप फ्रीलांसिंग वेबसाइट, Facebook group, WhatsApp channel, Telegram जैसे प्लेटफॉर्म से क्लाइंट्स ढूंढ सकते हैं। फ्रीलांसिंग के द्वारा video editing का काम करके बढ़िया पैसा कमा सकते हैं।
अधिक जाने: फ्रीलांसिंग से पैसे कैसे कमाए?
Video editing job से पैसा कमाए
दोस्तों इंटरनेट के जमाने में कई सारी डिजिटल कंपनियां है जो अपने ब्रांड को प्रमोट और एडवर्टाइजमेंट एवं ग्राहकों के लिए वीडियो फॉर्मेट में कंटेंट बनवाने तथा Editing के लिए वीडियो एडिटर की आवश्यकता पड़ती है।
यह कंपनियां ग्राहकों को अलग अलग तरह की सर्विस देती है, जिसमें वीडियो एडिटिंग का काम भी शामिल होता है। ऐसे में आप इंटरनेट पर सर्च करके अपने आसपास की कंपनियों में Video Editing Job के लिए इंटरव्यू दे सकते हैं। कंपनियों को आपका काम पसंद आता है तो आपको वीडियो एडिटिंग की जॉब मिल सकती और वीडियो एडिटिंग की जॉब करके अच्छी कमाई कर सकते हैं।
दोस्तों वर्तमान में वीडियो कंटेंट को काफी पसंद किया जा रहा है ऐसे में कई लोग सोशल मीडिया पर कंटेंट क्रिएट का काम करते है। ऐसे में कहीं सारे लोगों को Video Editor की आवश्यकता पड़ती है. ऐसे में आप ऑनलाइन और ऑफलाइन जॉब ढूंढ सकते हैं और Video Editing Job करके अच्छी कमाई कर सकते हैं
Events की Video Editing करके पैसे कमाएं
दोस्तों जैसा कि आप जानते हो भारत में ही नहीं बल्कि पूरे दुनिया भर में आजकल शादियां, इवेंट्स एवं बर्थडे आए दिन चलते रहते हैं। ऐसे में हर कोई चाहता है कि अपनी फंक्शन की विडियो फिल्मी स्टाइलिश जैसी हो एडिटिंग बेहतरीन हो।
तो बस यहीं से Events के लिए Video Editors की डिमांड शुरू हो जाती है। ऐसे में अगर आपके पास Video Editing Skill है Events Video Editing करके पैसे कमा सकते है।
अब बात आती है पैसे कमाने की तो शुरुआत में आप लोकल एरिया के छोटे-मोटे इवेंट्स ले सकते हैं और उनकी वीडियो को अच्छा बना सकते हो, जब Videos Editing पसंद आएगी तो लोग ऑटोमेटिक ही आगे भी रेफर करेंगे जिससे आपको काम मिलने की संभावना है बढ़ जाती है। इतना ही नहीं आप अपने एरिया के लोकल Photographer के साथ मिलकर अपना स्टार्टअप शुरू करके video Editing से पैसा कमा सकते हैं।
निष्कर्ष: Video Editing Se Paise Kaise Kamaye
दोस्तों हमने इस लेख में video Editing Kya hai और Video Editing Se Paise Kaise Kamaye के बारे में बताया है। अगर आप सीखते रहते हैं और काम करते रहते हैं तो आप अपने clients के लिए Quality, Valuable Editing कर सकते हो। अगर आप मेहनत करते हैं तो अपना फुल टाइम करियर भी बना सकते हैं।
आने वाले समय में Video Editing skill की डिमांड रहने वाली है क्योंकि सोशल मीडिया पर वीडियो कंटेंट बहुत पसंद किया जा रहा है। अगर आपको Video Editing आता है इस लेख में बताएं तरीकों को उपयोग में लाकर आप अच्छी कमाई कर सकते हैं।
FAQ: Video Editing Se Paisa Kaise Kamaye
वीडियो एडिटिंग का मतलब क्या होता है?
Video Editing एक ऐसी प्रक्रिया है जो साधारण वीडियो में Image, Text, Emojis, Graphics, Sound आदि डालकर तथा कुछ भाग कांट छांट करके एक आकर्षक, अच्छी क्वालिटी का पूरा वीडियो बनाना है
वीडियो एडिटिंग कैसे करें?
वीडियो एडिटिंग करने के लिए Video Editing skill होने के साथ कंप्यूटर/मोबाइल एवं सॉफ्टवेयर जैसे – canva, YouCut, VN Video Editor आदि की सहायता से वीडियो एडिटिंग कर सकते हैं।
वीडियो एडिटर कितना कमाते हैं?
कोई सीमित नहीं है क्योंकि वीडियो एडिटर Skill, समय और किए हुए काम के अनुसार पैसा कमा पाते है, हालांकि अनुभवी महीने का 40 हजार से 50 हजार या अधिक कमा लेते हैं।
यह भी जानें: व्हाट्सएप चैनल से पैसे कैसे कमाए? मीशो ऐप से पैसे कैसे कमाए?
दोस्तों आपने Video Editing Se Paise Kaise Kamaye जानकारी को अंतिम पंक्ति तक पढ़ा है। इस लेख से संबंधित कोई भी सवाल है तो हमें कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें, हम निश्चित ही आपके सवाल पर मनन करके आपका सवाल का उत्तर देने की कोशिश करेंगे। धन्यवाद
