
दोस्तों, आज इस लेख के माध्यम से हम आपको भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। अगर आप भी Pradhan Mantri Awas Yojana के बारे में जानना चाहते हैं? तो इस पोस्ट को ध्यान से पढ़ें। हम यहां Pm Awas Yojana क्या है, इसके लिए कौन पात्र हो सकता है, कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी हो सकते हैं और आवेदन कैसे किया जाता है आदि बातों को आसानी से समझेंगे।
प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है?
प्रधानमंत्री आवास योजना केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं में से एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसका उद्देश्य जरूरतमंद और पात्र परिवारों को पक्का घर उपलब्ध कराने में आर्थिक सहायता देना है। शहरी क्षेत्रों में वर्तमान में प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 (PMAY-U 2.0) के माध्यम से वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के तहत पात्र ग्रामीण परिवारों को पक्का घर बनाने में सहायता दी जा रही है।
योजना की शुरुआत –
प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (PMAY-U) की शुरुआत 25 जून 2015 को तथा प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) का शुभारंभ 20 नवंबर 2016 को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने किया था। और देश में हर साल 🏠आवास दिवस 20 नवंबर को मनाया जाता है।
प्रधानमंत्री आवास योजना का उद्देश्य –
भारत सरकार की यह मुख्य योजना जिसमें गरीब परिवारों को आवास प्रदान किया जाता है। pradhan mantri awas yojana का सबसे बड़ा उद्देश्य ऐसे परिवारों को पक्का और सुरक्षित घर उपलब्ध कराने में मदद करना है जो लोग गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करते है तथा आर्थिक स्थिति कमजोर, कच्चे मकानों में रहते हैं या जिनके पास रहने के लिए उचित पक्का मकान नहीं है।
प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता –
- आवेदन कर्ता की उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए तथा भारत का स्थायी निवासी आवेदक होना जरूरी है।
- आवेदक के पास पहले से कोई पक्का मकान या घर नहीं होना चाहिए।
- यदि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और निम्न आय वर्ग वाले परिवार है।
- परिवार सरकार द्वारा तय पात्रता की शर्तों में आता हो।
- परिवार की आय योजना के निर्धारित मानदंडों के अनुरूप होनी चाहिए।
- पात्र लाभार्थियों की पहचान और पात्रता का सत्यापन संबंधित सरकारी अधिकारियों द्वारा किया जाता है आदि।
ऑनलाइन आवेदन करने हेतु जरूरी दस्तावेज –
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक खाते का पासबुक
- आधार कार्ड
- आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर
- निवास प्रमाण पत्र
- योजना के अनुसार आवश्यक अन्य दस्तावेज।
Pm Awas Yojana में ऑनलाइन आवेदन –
प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में अलग-अलग हो सकती है। PMAY-U 2.0 के लिए पात्र शहरी परिवार आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं, जबकि PMAY-G में ग्रामीण परिवारों की पहचान और सर्वेक्षण निर्धारित सरकारी प्रक्रिया के अनुसार किया जाता है।
PMAY-U 2.0 के लिए ऑनलाइन आवेदन –
- सबसे पहले प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं।
- Apply for PMAY-U 2.0 ऑप्शन चुनें।
- अपनी पात्रता की जांच करें।
- मांगी गई व्यक्तिगत, परिवार और आवास संबंधी जानकारी दर्ज करें
- आवश्यक दस्तावेज और जानकारी उपलब्ध कराएं।
- आवेदन फॉर्म को ध्यान से भरकर सबमिट करें।
- आवेदन जमा होने के बाद प्राप्त Application/Assessment ID को सुरक्षित रखें, ताकि बाद में आवेदन की स्थिति को देखा जा सके।
- PMAY-U 2.0 में आवेदन संबंधित योजना के अनुसार आगे की जांच और सत्यापन से गुजरता है आदि।
PMAY-G के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
पात्र परिवार AwaasPlus ऐप के जरिए सर्वे में अपनी जानकारी दर्ज करवा सकते हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के लिए पात्र परिवारों की पहचान Awaas+ सर्वे के माध्यम से की जाती है। सर्वे के दौरान परिवार और मकान से जुड़ी जरूरी जानकारी दर्ज की जाती है। इसके बाद संबंधित विभाग द्वारा जानकारी का सत्यापन/जांच किया जाता है। पात्र होनो पर परिवार को PMAY-G की लाभार्थी सूची में शामिल किया जा सकता है।
ध्यान दें: केवल सर्वे में जानकारी दर्ज करने से आवास मिलना तय नहीं होता अंतिम निर्णय पात्रता और सरकारी सत्यापन के आधार पर होता है।
प्रधानमंत्री आवास योजना लिस्ट लिंक डायरेक्ट –
अगर आप प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित जानकारी या आवेदन/लाभार्थी विवरण की जांच करना चाहते हैं तो हमेशा आधिकारिक सरकारी वेबसाइट का ही उपयोग करें।
प्रधानमंत्री आवास योजना – शहरी (PMAY-U) योजना, आवेदन और संबंधित जानकारी की आधिकारिक वेबसाइट https://pmay-urban.gov.in।
प्रधानमंत्री आवास योजना – ग्रामीण (PMAY-G) योजना, आवेदन और संबंधित जानकारी की आधिकारिक वेबसाइट https://pmayg.dord.gov.in।
Conclusion: Pradhan Mantri Awas Yojana
अगर आप प्रधानमंत्री आवास योजना की निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं तो आप Pradhan Mantri Awas Yojana के अनुसार आवेदन या पात्रता प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। PMAY-G ग्रामीण तथा PMAY-U 2.0 शहरी क्षेत्रों के पात्र परिवारों के लिए है। योजना का लाभ पात्रता, दस्तावेजों और सरकारी सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्धारित नियमों के अनुसार मिलता है। आवेदन करने या योजना से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए हमेशा आधिकारिक सरकारी वेबसाइट का ही उपयोग करें।
हमने इस पोस्ट के माध्यम से आपको प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में बताया है आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो आप अपने दोस्तों के साथ इसको शेयर कर सकते हैं। अगर इस लेख से संबंधित आपका कोई भी सवाल हो तो आप हमे कमेन्ट बॉक्स मे जरूर लिखे. हम आपके सवाल का उत्तर तत्परता से देने की कोशिश करेंगे। धन्यवाद

Bansilal damami ward no 05 mandlipada ghantali