दोस्तों YouTube दुनिया का सबसे लोकप्रिय वीडियो प्लेटफार्म है जहां पर अच्छी क्वालिटी की सभी तरह की जानकारियाँ, वीडियोज़ उपलब्ध है जो पूरी दुनियाभर में देखे जाते है। इन जानकारियों को (Video Content) बनाकर यूट्यूब चेनल के माध्यम से YouTube पर यूट्यूबर प्रकाशित करते है और मोनेटाइज़ एवं अन्य तरीकों से कमाई करते है। अगर आप भी वीडियोज़ बनाकर, यूट्यूब पर काम करके YouTube से पैसा कमाने की सोच रहे हैं और जानना चाहते है की YouTube se paise kaise kamaye तो आप सही जगह पर आए हो क्योंकि हम इस पोस्ट के माध्यम से आपको कई तरीके बताएंगे जिनको उपयोग मे लाकर अच्छी कमाई कर सकते है।
ऑनलाइन काम करके तथा अपनी स्किल का उपयोग करके पैसा कमाना चाहते हैं तो यूट्यूब आपके लिए एक अच्छा प्लेटफार्म साबित हो सकता है। इसके लिए कुछ आवश्यक जानकारी पता होना जरूरी है जेसे- YouTube channel kaise banaye, YouTube kya hai एवं यूट्यूब से पैसे कमाने के तरीके आदि। अतः आपसे निवेदन है कि आप YouTube se paisa kaise Kamaye जानकारी को पूरी तरह से पढ़ें समझे ताकि आपको बेहतर नॉलेज मिल सके और आप इनका उपयोग करके अच्छी कमाई कर सकें। तो चलिए दोस्तों आगे बढ़ते है और जानते है –
Also read: महिलाओं के लिए घर बैठे जॉब?, वर्क फ्रॉम होम जॉब से पैसे कैसे कमाएं?
यूट्यूब क्या है?
यूट्यूब अमेरिका का वीडियो देखने वाले सबसे अच्छा प्लेटफार्म है जिसमे पंजीकृत लोग वीडियो अपलोड भी कर सकते हैं और वीडियो देख भी सकते हैं। वर्तमान समय में यूट्यूब को पूरे विश्व भर में लगभग हर व्यक्ति जानता है क्योंकि यूट्यूब पर वीडियो देखने के अलावा किसी भी चीज़ का knowledge प्राप्त करना चाहते हैं या उसके बारे में सीखना चाहते हैं तो आप को कहीं पर जाने की जरूरत नहीं है आप यूट्यूब से सीख सकते हो।
आज कल कहीं News एजेंसियां, एजुकेशन या फिर संगीत हर प्रकार के बड़े बड़े प्लेटफार्म भी यूट्यूब पर आ गए हैं जो वह अपने दर्शकों को यूट्यूब के द्वारा कंटेन्ट दिखाते रहते हैं।
यह पूरी दुनिया का सबसे लोकप्रिय प्लेटफार्म है जिस पर आप मनोरंजन ही नहीं बल्कि हर प्रकार के वीडियो देख सकते हैं जो आपके लिए लाभदायक होते हैं। यूट्यूब प्रीमियम की सदस्यता भी आप पैसे देकर ले सकते हैं जिससे आपको ये फायदा होगा कि बिना विज्ञापन के सारे वीडियो देख सकते हैं।
पेपाल के तीन पूर्व कर्मचारी चाड हर्ले, स्टीव चेन और जावेद करीम ने लगभग मध्य फरवरी 2005 में यूट्यूब बनाए थे, ब्रूनो आधारित सेवा उपयोगकर्ता द्वारा वीडियो सामग्री जिसमें TV क्लिप्स मूवी क्लिप्स और अन्य म्यूजिक वीडियो शामिल हैं। वीडियो ब्लॉगिंग अक्टूबर 2006 में गूगल इंक ने यह घोषणा की थी कि एक कंपनी का अधिग्रहण करने के लिए डॉलर 1.65 अरब स्टॉक में एक समझौता किया है जो यह समझौता 13 नवंबर 2006 को पूरा कर लिया गया और गूगल ने 14 नवंबर 2006 को यूट्यूब के साथ समझौता पूरा कर लिया।
यूट्यूब से पैसे कमाने के लिए आपको किस किस चीजो की जरूरत पड़ती है, ये आपको हम इस post के माध्यम से समझा रहे हैं।
यूट्यूब चैनल कैसे बनाएं?
YouTube पर चैनल बनाने के लिए आपको एक स्मार्टफोन या लैपटॉप या कंप्यूटर की आवश्यकता होती है इनमें से एक चीज़ जरूरी है तथा आपका एक ईमेल अकाउंट होना जरूरी है। और यूट्यूब पर आप अपने अकाउंट पर एक प्रोफाइल फोटो लगाने के लिए एक फोटो जरूरी है और यूट्यूब चैनल का नाम रखने के लिए एक Name की जरूरत होती है।
- Mobile या Computer Device पर सबसे पहले गूगल में जाकर E mail id बनाए अगर आपके पास कोई ईमेल आई डी पहले से है तो आप उसी का उपयोग कर सकते है।
- अब यूट्यूब (Youtube.com) ओपन करें Google id से साइन इन करें।
- अब अपनी प्रोफाइल फ़ोटो पर क्लिक करें और Settings मे जाएं।
- चैनल बनाने के लिए आगे बढें और Create a new channel या Add or manage your channel ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब आप अपने चैनल को बनाने के लिए अपने Channel का नाम डालें और Handle बनाएं (जैसे – @Channel name या @name) की जानकारी भरें और इसके बाद में चैनल बनाएँ पर क्लिक करें, इससे आपका खाता बन जाएगा।
- अब एक अच्छी फ़ोटो प्रोफाइल मे लगाएं और banner मे ऐसी फ़ोटो लगाए जिससे आपके चेनल को आसानी से पहचान सकें।
- अब एक मोबाइल नंबर से आपको वेरिफिकेशन करना होगा जिसमें सत्यापित करना होगा कि यह चैनल आपका है। यह आप youtube studio मे जाकर settings & verification के विकल्प से पूरी कर सकते है।
- अब आपक अपने चैनल पर विडिओ अपलोड करना शुरू कर सकते है।
Youtube Chennel बनाते समय ध्यान रखने योग्य बातें
- आपका चैनल का नाम ऐसा होना चाहिए जिससे लोग पढ़कर आसानी से याद रख सकें।
- चैनल का नाम जितना छोटा होगा उतना ही अच्छा होगा ताकि लोग आसानी से याद रख सकें और यूजर सर्च करने में उनको आसान लगे।
- आपके चैनल का नाम एक यूनिक हो जो सबसे अलग हो ताकि आपके चैनल कोई भी सर्च करें तो सबसे पहले आपका चैनल सर्च लिस्ट में आए।
- आप अपने चैनल को अच्छी तरह कस्टमाइज़ करें ताकि आपका चैनल दिखने में भी अच्छा रहे।
- 2Fa (2 स्टेप वेरिफिकेशन) कंप्लीट करें और मजबूत पासवर्ड का उपयोग करें ताकि सुरक्षा बनी रहे।
- हमारे द्वारा बताये गए बातों को आप ध्यान में रखते हुए चैनल को बनाएँ।
किस टॉपिक पर यूट्यूब चैनल बनाएँ?
दोस्तों चैनल बनाने के बाद कि कंटेंट डालना जरूरी होता है वरना यूट्यूब चैनल बनाने मात्र से कुछ नहीं होगा। अब इसके बाद मैं लोग सोचते रहते है कि मैं किस प्रकार से कंटेंट बनाऊँ किस टॉपिक पर बनाऊं।
आप जीस टॉपिक से रिलेटेड आपका चैनल का नाम है या आपकी स्किल के अनुसार आपको जिस फील्ड मे सर्वाधिक नॉलेज और आपकी रुचि है उसी से संबंधित वीडियोज़ बनाकर पब्लिश कर सकते हो। आपको बेनिफिट यह होगा की आपको कंटेन्ट बनाने में आनंद आएगा और ऑडियंस के लिए आप उस केटेगरी मे हमेशा नए वीडियोज़ बना पाएंगे।
अब आप हमारे द्वारा सुझाए गए टॉफीक पर भी वीडियो बना सकते है या चैनल का नाम भी रख सकते हो जो निम्न प्रकार हैं, आप देख सकते हैं:-
- Entertainment & Comedy
- Tech & information
- Vlogging
- Education tips
- Online shopping tips
- Recipes
- Farming related
- Health or Fitness
- Marketing
- Daily news related
आप इन टॉपिक के आधार पर या अन्य केटेगरी के अनुसार चुनाव करके वीडियो बना सकते हो। आप अपनी नॉलेज के अनुसार तथा रुचि क्षेत्र से संबंधित ही वीडियो बनाए तो शायद आप दर्शकों को अच्छी तरह समझ पाएंगे।
YouTube se paisa kaise Kamaye – यूट्यूब से कमाई कैसे शुरू करें?
अगर आपने YouTube channel बना लिया है तो यूट्यूब की पॉलिसी और नियमों के अनुसार कंटेंट पब्लिश कर सकते हैं। एवं जब आपके चैनल पर 1 साल में कम से कम 1000 सब्सक्राइबर की संख्या तथा 4000 घंटे का वॉच टाइम या (शॉर्ट्स वीडियो पर 10 मिलियन व्यूज और 1000 सब्सक्राइबर पिछले 90 दिन के समय में) पूरा कर लेते है तो YouTube Partner Program के जरिए कमाई शुरू कर सकते है।
YouTube channel से पैसे कमाने का यह पॉपुलर और आम तरीका Youtube Partner Program हैं। यूट्यूब क्राइटेरिया पूरा करने के बाद AdSense अकाउंट के जरिए मोनेटाइजशन के लिए आवेदन कर सकते है। जब आपको अप्रूवल मिल जाएगा तो आप विज्ञापन से कमाई करना शुरू करते है। यूट्यूब की ऑफिसियल वेबसाइट से यह जानकारी प्राप्त कर सकते हैं या YouTube से प्राप्त होने वाला E mail भी देख सकते है की आपको अप्रूवल मिला या नहीं मिला जो भी है।
आपको अप्रूवल मिल जाता है उसके बाद आप अपने YouTube channel पर प्रकाशित वीडियोज़ पर विज्ञापन चलाकर पैसा कमा सकते है। जब आपके चेनल पर Youtube Partner Program से होने वाली कमाई Adsense के माध्यम से आपके बैंक अकाउंट में मिलती रहेगी, यह राशि (कम से कम $100) होना आवश्यक है।
आप मेहनत करते है और अच्छे क्वालिटी कंटेंट बनाकर डालते रहते है तो विज्ञापन के साथ एफिलिएट मार्केटिंग, YouTube Premium, स्पॉन्सर तथा अन्य तरीकों से भी पैसा कमा सकते है और यूट्यूब से अच्छी कमाई कर सकते है।
अगर आपका कोई भी बिज़नेस है तो आपके बिज़नेस से रिलेटेड आप वीडियो बना सकते है। जिससे आपके बिज़नेस से अधिक लोग जुडने की संभावना भी रहती है तथा बिजनेस को भी ग्रो कर सकते है और अपनी कमाई को भी बढ़ा सकते हो।
नोट – यूट्यूब से पैसा कमाने के लिए सही रिसर्च करके, स्किल के अनुसार Informative, अच्छी क्वालिटी के वीडियो बनाकर नियमित रूप से यूट्यूब चैनल पर डालते रहे और मेहनत करते रहने के साथ आत्मविश्वास और धैर्य रखें। जब आपका कंटेंट आपकी ऑडियंस को पसंद आने लगेगा तो आपके चैनल पर सुबसक्रीबर्स की संख्या धीरे-धीरे बढ़ने लग जाएगी। और आप उसी के अनुरूप कमाई कर पाएंगे।
YouTube channel बनाकर कितने रुपए कमा सकते हैं ?
यूट्यूब से कमाई करना कोई निश्चित नहीं है, क्योंकि यहां पर आपके वीडियो की कैटेगरी, वीडियो पर व्यूज तथा देखने वालों के स्थान आदि पर निर्भर करता है। आमतौर पर भारत में लगभग 1 लाख व्यूज पर ओसतन कमाई ₹2000 से लेकर 7000 तक हो सकती है। साथ ही आपके चैनल की लोकप्रियता एवं ट्रैफिक के ऊपर निर्भर करता है। अगर आपके सब्सक्राइब की संख्या लाखों में है और आपके वीडियो पर देखने वालों की संख्या भी अच्छी हैं तो स्पॉन्सरशिप, ब्रांड डीलिंग और एफिलिएट मार्केटिंग जैसे तरीकों से प्रत्येक महीना लाखों रुपए भी कमा सकते हैं।
Conclusion : YouTube se paisa kaise Kamaye
मैं इस पोस्ट के अंत में बताता हूँ कि, हमने आपको इस लेख के माध्यम से यूट्यूब के बारे में बताया है अगर आप भी यूट्यूब से पैसा कमाना चाहते हो तो आप आज ही यूट्यूब शुरू कर सकते हैं और YouTube के बारे में नॉलेज लेकर आप अपना कार्य शुरू कर सकते हैं और यूट्यूब से पैसे कमा सकते है, वर्तमान समय में यू ट्यूब पर लाखों लोग कार्य कर के पैसे कमा रहे हैं तो आप भी शुरू कर सकते हैं, दोस्तों हमने इस पोस्ट में आपको बताया है कि अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगी हो, तो आप आगे शेयर भी कर सकते हो,
FAQ : YouTube se paisa kaise Kamaye
यूट्यूब से कमाई शुरू कब होती है ?
जब आपका चैनल मॉनेटाइज हो जाता है उसके बाद Youtube Partner Program के तहत YouTube channel पर विज्ञापन से कमाई शुरू कर सकते है। अगर चैनल मॉनेटाइज नहीं है और आपके सब्सक्राइबर की संख्या अच्छी है तो आप Sponsorship, Affiliate marketing आदि तरीकों से कमाई शुरू कर सकते है।
रोजाना 3000 रुपये कैसे कमाए ?
दुनिया भर मे बहुत सारे काम मोजूद है आप अपनी नॉलेज skills तथा एक्सपर्टिज के अनुसार काम करके पैसा कमा सकते है। बिजनेस करके, Youtube पर काम करके, टेलीग्राम तथा अन्य प्लेटफार्मों पर काम करके, कंपनियों में जॉब करके आप अच्छे खासे पैसे कमा सकते हो। अगर आप लग्न, समय, मेहनत तथा अच्छी स्किल्स का उपयोग करते है तो रोजाना 3 हजार ही नहीं इससे अधिक भी कमा सकते हैं।
यूट्यूब कितने सब्सक्राइबर होने के बाद में पैसा देता है ?
यूट्यूब चेनल पर कम से कम केवल 1000 सब्सक्राइबर होना आवश्यक है, लेकिन यह काफी नहीं है बीते 1 साल में कम से कम 1000 सब्सक्राइबर कंप्लीट होने के साथ long वीडियोज़ पर 4000 घंटे Watch Time तथा यूट्यूब की पॉलिसी और नियमों के अनुसार कंटेंट पब्लिश होना चाहिए।
दोस्तों अगर लेख YouTube se paisa kaise Kamaye तथा YouTube channel kaise banaye जानकारी आपको अच्छी लगी है तो आप इसको अपने दोस्तों एवं रिश्तेदारों के पास शेयर कर सकते हैं।
अगर इस लेख से संबंधित आपका कोई भी सवाल हो तो आप हमे कमेन्ट बॉक्स मे जरूर लिखे, हम आपके सवाल का उत्तर तत्परता से देने की कोशिश करेंगे। धन्यवाद.
Also read: महिलाओं के लिए घर बैठे जॉब? , वर्क फ्रॉम होम जॉब से पैसे कमाएं?,

Super